मुरादाबाद। थाना कटघर प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने चोरी की बाइक सहित शातिर चोर दबोचा

मुरादाबाद। थाना कटघर प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने चोरी की बाइक सहित शातिर चोर दबोचा

मुरादाबाद। थाना कटघर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से काले रंग की पैशन प्रो बाइक बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नदीम उर्फ डॉक्टर (29 वर्ष) पुत्र महबूब अली, निवासी जयन्तीपुर पानी की टंकी के पास, थाना मझौला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रेलवे ट्रैक के पास डबल फाटक क्षेत्र से 05 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:20 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुरादाबाद के विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को उप निरीक्षक सुनील राठी ने अपनी टीम के साथ अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।