मुरादाबाद में एक फैक्ट्री में अग्निशमन सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

मुरादाबाद। शनिवार को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय के निर्देशन में एफएसएसओ मोहित कुमार द्वारा एक फैक्ट्री जीरो प्वाइंट, मुरादाबाद में अग्निशमन सुरक्षा एवं बचाव संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में आवश्यक सावधानियां, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग एवं आपातकालीन बचाव उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और कर्मचारियों को आपदा के समय सतर्क एवं सक्षम बनाना रहा।