मुरादाबाद. सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला यात्री का ऑटो में छूटा बैग बरामद कर सुरक्षित वापस कर दिया।

मुरादाबाद. सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला यात्री का ऑटो में छूटा बैग बरामद कर सुरक्षित वापस कर दिया। बैग में 50 हजार रुपये नकद सहित अन्य कीमती सामान रखा हुआ था।

जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी महिला मझोला से फव्वारा जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थीं। जल्दबाजी में उतरते समय वह अपना बैग ऑटो में भूल गईं। इसके बाद महिला ने थाना सिविल लाइन्स पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के जरिए ऑटो की पहचान कर चालक को बुलाया। पूछताछ में बैग चालक के पास मिला, जिसे बरामद कर महिला को सौंप दिया गया।

बैग मिलने पर महिला ने मुरादाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पुलिस ने आमजन से यात्रा के दौरान सामान का ध्यान रखने और किसी भी आपात स्थिति में UP-112 पर संपर्क करने की अपील की है।