मुरादाबाद में स्कूल-कॉलेज व कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान शुरू

मुरादाबाद। पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में 03 अगस्त से 10 अगस्त तक स्कीम नंबर-02 के अंतर्गत जनपद मुरादाबाद में स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग सेंटरों में विशेष अग्निशमन सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।

यह अभियान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा डॉ. आर.के. पांडेय (सीएफओ मुरादाबाद) के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा एवं एफएफएसओ मोहित कुमार द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर आग से बचाव, सुरक्षा उपायों एवं आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जानकारी दी जा रही है।

इस अभियान का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विद्यार्थियों एवं स्टाफ को प्रशिक्षित करना है।