मुरादाबाद में फायर सीजन को लेकर कोचिंग सेंटरों में चला अग्नि सुरक्षा अभियान, फायर ऑडिट कर दिए निर्देश

मुरादाबाद में फायर सीजन को लेकर कोचिंग सेंटरों में चला अग्नि सुरक्षा अभियान, फायर ऑडिट कर दिए निर्देश

छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को दिया गया अग्नि सुरक्षा एवं इवैकुएशन का प्रशिक्षण

मुरादाबाद। फायर सीजन को देखते हुए मुरादाबाद जनपद में अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग द्वारा कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश 02 अप्रेल के अनुपालन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशानुसार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुरादाबाद के निर्देशन में मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा द्वारा संचालित किया गया।

अभियान के अंतर्गत स्कीम नंबर-02 के तहत प्रभारी अग्निशमन केंद्र हैलेट रोड, कटघर, बिलारी, ठाकुरद्वारा और कांठ की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में फायर ऑडिट, अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच एवं इवैकुएशन (आपात निकासी) संबंधी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान कोचिंग सेंटरों में मौजूद छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। साथ ही संस्थानों को निर्देशित किया गया कि वे मानकों के अनुरूप अग्निशमन उपकरण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की सुरक्षा की जा सके।

अग्निशमन विभाग द्वारा जिन कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं

रुद्रा कोचिंग सेंटर, बिलारी (मुरादाबाद)

जेनेसिस कोचिंग सेंटर, कांठ रोड (मुरादाबाद)

आकाश कोचिंग सेंटर (मुरादाबाद)

दा इनफिनिटी कोचिंग सेंटर, कांठ रोड (मुरादाबाद)

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह अभियान जनपद में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।अग्निशमन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें और संस्थानों में मानक के अनुसार सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से स्थापित कराएं।