राजनांदगांव–डोंगरगढ़ रेलखंड पर समपार फाटक स्थायी रूप से बंद, अब अंडरब्रिज-ओवरब्रिज से होगा आवागमन

नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत राजनांदगांव?डोंगरगढ़ रेलखंड पर सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लिया गया है। इस खंड पर स्थित दो मानवयुक्त समपार फाटकों को 28 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से स्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार समपार फाटक संख्या 454 (मुडहीपार?परमालकसा मार्ग) और फाटक संख्या 468 (बाकल?मुसरा मार्ग) को बंद किया जा रहा है। इन स्थानों पर सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पहले ही रोड अंडर ब्रिज (RUB) और रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण किया जा चुका है।

फाटक बंद होने के बाद समस्त सड़क यातायात को इन नव-निर्मित अंडरब्रिज और ओवरब्रिज के माध्यम से संचालित किया जाएगा, जिससे आवागमन अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होगा।

रेल प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।