अलीपुर द्वार से नागपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

बिलासपुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा अलीपुर द्वार से नागपुर के मध्य एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 05472 अलीपुर द्वार?नागपुर स्पेशल ट्रेन 21 मार्च 2026 (शनिवार) को सुबह 06:30 बजे अलीपुर द्वार से रवाना होगी। यह ट्रेन विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन रविवार को रात 21:00 बजे नागपुर पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, गोंदिया और नागपुर सहित कई अन्य स्टेशनों पर दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।

ट्रेन अपने मार्ग में दलगांव, न्यू माल, सिलीगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, मालदा टाउन, बोलपुर (शांति निकेतन), बर्द्धमान, खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी ठहराव करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस विशेष ट्रेन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें।