नागपुर मंडल में संरक्षा के सजग प्रहरियों को डीआरएम अवार्ड

नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को ?मंडल रेल प्रबंधक संरक्षा पुरस्कार? से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता द्वारा संरक्षा बैठक के दौरान प्रदान किया गया।

सम्मानित कर्मचारियों में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट शामिल हैं, जिन्होंने अपनी सतर्कता और सूझबूझ से कई संभावित रेल दुर्घटनाओं को टालने में अहम भूमिका निभाई। इनमें प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुरक्षा, ट्रैक पर अवरोध की पहचान और समय रहते आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने जैसी घटनाएं शामिल हैं।

डीआरएम ने सभी कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा रेलवे सुरक्षा की मजबूत कड़ी है। इस तरह के प्रयास न केवल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, बल्कि सुरक्षित रेल संचालन को भी सुदृढ़ बनाते हैं।