जोधपुर स्टेशन पुनर्विकास के बीच यात्री सुविधाएं मजबूत करने के निर्देश

जोधपुर। जोधपुर मंडल के जोधपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के बीच सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप (SIG) की बैठक आयोजित हुई, जिसमें यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया गया।

अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वच्छता, पेयजल, वेटिंग रूम, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था और टिकटिंग सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही लिफ्ट और एस्केलेटर के नियमित संचालन और खराबी होने पर तुरंत मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने कहा कि पुनर्विकास के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। गर्मी को देखते हुए टॉयलेट, पेयजल, एसी, पंखे और कूलर की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर अनाधिकृत लोगों की रोकथाम के लिए टिकट चेकिंग व्यवस्था को और सख्त करने पर जोर दिया गया।