श्रीगंगानगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से गुजरात जा रही अवैध शराब का जखीरा बरामद

श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में डीएसटी व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पंजाब से गुजरात तस्करी कर ले जाई जा रही अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। डीएसटी व पुलिस ने एक कंटेनर को जप्त कर उसमें 648 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है जिसकी कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देशन में डीएसटी व सूरतगढ़ की सदर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने इस शराब तस्करी में शामिल बाड़मेर निवासी प्रकाश कुमार व रुपाराम नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

दोनों तस्करों के विरुद्ध सदर पुलिस ने आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर मामले में तस्करों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह शराब पंजाब से गुजरात तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।