राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान सम्मेलन 20 से बुविवि में

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 20 से 22 मार्च तक राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश और देश के विभिन्न शिक्षण, शोध और विज्ञान संस्थानों के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।�
यह सम्मेलन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय,झांसी,रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,झांसी, अल्ट्रासोनिक सोसाइटी आफ इंडिया तथा उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रो डीके भट्ट ने आज यहां दी।
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का विषय प्राचीन काल से आधुनिक काल तक स्वदेशी विज्ञान का योगदान रखा गया है। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित प्रमुख संस्थाओं के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। वे विज्ञान के विविध पहलुओं पर अपने विचार रखेंगे।