डा. सुनीता वर्मा को राम भक्त लेखक सम्मान 2026 से नवाजा गया

डा सुनीता वर्मा को राम भक्त लेखक सम्मान 2026

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कला संकाय के हिंदी विभाग, बुंदेली विरासत दीर्घा एवं महिला अध्ययन केंद्र, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ एवं भारतीय स्टेट बैंक,बीयू के साझा सहयोग से हिंदी विभाग में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसका विषय ?बुंदेलखंड के साहित्य समाज और संस्कृति में श्री राम? रहा।� इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में ?आयुर्वेद मर्मज्ञ:गोस्वामी तुलसीदास? की लेखिका डा. सुनीता वर्मा को राम भक्त लेखक सम्मान 2026 से नवाजा गया।
डा. सुनीता वर्मा ने बुंदेलखंड निवास अवधि में श्री राम का आयुर्वेद सम्मत स्वरूप शीर्षक लेख लिखा है जिसको संपादक प्रो. पुनीत बिसारिया ने बुंदेलखंड में प्रभु श्री रामनामक ग्रंथ में 108 मनके के रूप में सम्मिलित किया है।
अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान कला संकाय अधिष्ठाता एवं हिन्दी विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर पुनीत बिसारिया, आयोजन समिति के सचिव डा. नवीन चंद पटेल, हिंदी संस्थान लखनऊ की प्रधान संपादक डा. अमिता दुबे तथा सहायक आचार्य डा. मोहम्मद नईम, पन्नालाल असर सहित अनेक विद्वानों ने डा.सुनीता वर्मा को राम भक्त लेखक सम्मान 2026से अलंकृत किया।
इस अवसर पर प्रो. अनंत विजय, धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रो. वीरेंद्र सिंह यादव, डा.नीति शास्त्री, डा. दीप्ति बिसारिया, डा. सुधा दीक्षित, ब्रज लता मिश्रा, साकेत सुमन चतुर्वेदी,डा, कौशल त्रिपाठी, उमेश शुक्ल, डा. राघवेंद्र दीक्षित, डा. सुनीता यदुवंशी, डा. ज्योति उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।