नवरात्रि मेले के दौरान इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन का अस्थायी ठहराव

नवरात्रि मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल?जयपुर?मुंबई सेंट्रल प्रतिदिन सुपरफास्ट रेलसेवा को इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं और यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा मिल सके।

इसके तहत गाड़ी संख्या 12955, मुंबई सेंट्रल?जयपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो 15 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी, वह इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर सुबह 08:39 बजे पहुंचेगी तथा 08:40 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12956, जयपुर?मुंबई सेंट्रल प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो 16 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर 16:27 बजे पहुंचेगी और 16:28 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि नवरात्रि मेले के दौरान इस अस्थायी ठहराव से स्थानीय यात्रियों और श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।