चैत्र अमावस्या मेले के अवसर पर बरेली–भुज एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव

जयपुर। चैत्र अमावस्या मेला 2026 के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बरेली?भुज?बरेली एक्सप्रेस को लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर 17 व 18 मार्च 2026 को अस्थायी रूप से 2 मिनट का ठहराव देने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार?

गाड़ी संख्या 14311 बरेली भुज एक्सप्रेस 17 मार्च को लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर 08:22 बजे आगमन और 08:24 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 14822 भुज बरेली एक्सप्रेस 17 मार्च को यहां 17:45 बजे आगमन और 17:47 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार 18 मार्च 2026 को भी संबंधित बरेली भुज तथा भुज बरेली एक्सप्रेस ट्रेनों का लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव रहेगा, जिससे मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।