छत्तीसगढ़ में भर्तियों के लिए 'छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल' का गठन*


कांकेर,! छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न विभागों में नियुक्तियों के लिए 'छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल' गठित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।

यह मंडल भर्तियों को पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध बनाने में मदद करेगा। एक ही संयुक्त परीक्षा आयोजित करने से युवाओं को बार-बार अलग-अलग फॉर्म भरने और परीक्षाएं देने से राहत मिलेगी।

भरत मटियारा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड ने इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि यह मंडल निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करेगा, जिससे अनियमितताओं को दूर किया जा सकेगा।

यह मंडल केंद्र सरकार के कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरह काम करेगा, जिससे राज्य में भर्ती के मानदंडों का मानकीकरण होगा।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का गठन उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने और सरकारी भर्तियों को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की एक सकारात्मक पहल है।