मॉर्निंग स्टार इंग्लिश स्कूल कांकेर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस*

कांकेर। श्री राम नगर स्थित मॉर्निंग स्टार इंग्लिश स्कूल में 14 नवंबर 2025 को बाल दिवस का जश्न बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संचालक मनोज सिंह राजपूत और प्राचार्या नगीना खान ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। शिक्षिकाओं लीना राजपूत, संभवी अत्री, रामकी पटेल, हिमेश्वरी धनकर, अनीता शोरी, शबाना खान, झरना जैन, प्रियंका सिंह, सादिया अंजुम, एकता यादव सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित आनंद मेले में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फरहाना फातिमा, रीना नेताम, टेलिशा ठाकुर, निधि गोटा, भूपेश पटेल, चिराग मरकाम, दीपेंद्र यादव, राम सिंह राजपूत, अल्ताफ, मृत्युंजय शर्मा आदि ने स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के संचालक मनोज सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि बाल दिवस हमें बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के प्रति जागरूक करता है। प्राचार्या नगीना खान ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।