रेवाडी-किशनगढ बालावास स्टेशनों के मध्य रेवाडी यार्ड में 13 मार्च, शुक्रवार को ब्रिज सं. 01 पर तकनीकी कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है

सुगम रेल यातायात हेतु ट्रेफिक ब्लॉकरे लसेवाएं रेगुलेट रहेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेवाडी-किशनगढ बालावास स्टेशनों के मध्य रेवाडी यार्ड में 13 मार्च, शुक्रवार को ब्रिज सं. 01 पर तकनीकी कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रेगुलेट रहेगी

1. गाडी संख्या 54086, सातरोड-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 13.03.26 को सातरोड से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा मार्ग में बीकानेर मण्डल पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

2. गाडी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर रेलसेवा दिनांक 13.03.26 को भिवानी से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा मार्ग में बीकानेर मण्डल पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।