खाटूश्याम के श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा हेतु रींगस- रेवाडी- रींगस स्पेशल रेलसेवा का संचालन

खाटूश्याम के श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा हेतु रींगस- रेवाडी- रींगस स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा खाटू श्याम में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा हेतु रींगस- रेवाडी- रींगस स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09701, रींगस- रेवाडी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.02.26 को (01 ट्रिप) रींगस से 23.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.00 बजे रेवाडी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09702, रेवाड़ी- रींगस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.02.26 को (01 ट्रिप) रेवाडी से 05.15 बजे रवाना होकर 08.20 बजे रींगस पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला,नारनौल व अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 14 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।