रतलाम मण्डल के मल्हारगढ-मंदसौर स्टेशनो के मध्य दोहरीकरण कार्य रेलसेवाएं आंशिक रद्द,रेगुलेट रहेगी

रतलाम मण्डल के मल्हारगढ-मंदसौर स्टेशनो के मध्य दोहरीकरण कार्य रेलसेवाएं आंशिक रद्द,रेगुलेट रहेगी

पष्चिम रेलवे द्वारा मल्हारगढ-मंदसौर स्टेशनो के मध्य दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्षन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

आंशिक रद्द रेलसेवाए (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 59836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा दिनांक 27.02.26 से 13.03.26 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह नीमच तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा नीमच-मंदसौर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 59835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 28.02.26 से 13.03.26 तक मंदसौर के स्थान पर नीमच से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मंदसौर-नीमच के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 19327, रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 09.03.26, 11.03.26 व 12.03.26 को रतलाम के स्थान पर चित्तौडगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतलाम-चित्तौडगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रेगुलेट रेलसेवाए (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 07706, हिसार-काकिनाडा टाउन रेलसेवा जो दिनांक 08.03.26 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 02 घंटे 15 मिनट रेगूलेट रहेगी।