त्यौहारों के अवसर पर यात्रियो की सुविधा हेतु बयाना-मथुरा व मथुरा-कोटा रेलसेवा का अलवर स्टेशन तक अस्थाई विस्तार

त्यौहारों के अवसर पर यात्रियो की सुविधा हेतु बयाना-मथुरा व मथुरा-कोटा रेलसेवा का अलवर स्टेशन तक अस्थाई विस्तार

रेलवे द्वारा त्यौहारों के अवसर पर अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाडी संख्या बयाना-मथुरा व मथुरा-कोटा रेलसेवा का अलवर स्टेशन तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 69159, बयाना-अलवर प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 01.03.26 से 31.08.26 तक बयाना से प्रतिदिन 18.25 बजे रवाना होकर मथुरा स्टेशन पर 20.20 बजे आगमन व 20.25 बजे प्रस्थान 23.45 बजे अलवर स्टेशन पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19110, अलवर-कोटा प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 02.03.26 से 01.09.26 तक अलवर से प्रतिदिन 01.00 बजे रवाना होकर मथुरा स्टेशन पर 04.00 बजे आगमन व 05.00 बजे प्रस्थान कर 13.20 बजे कोटा पहुॅचेगी।