आदर्श नगर पंचायत चकिया के अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव को हुआ अखमुदवा रोग, नाबदान का पानी दे रहा भीषण गंभीर बीमारी को दावत

यूपीएससी परीक्षा में सफलता पर शिक्षक के बेटे को संघ ने दी बधाई, क्षेत्र में खुशी का माहौल

चकिया/चंदौली। जनपद चंदौली के चकिया क्षेत्र में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब कंपोजिट विद्यालय मुजफ्फरपुर में तैनात वरिष्ठ अध्यापक शैलेश गुप्ता के पुत्र मृत्युंजय गुप्ता ने देश की प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में 726वीं रैंक हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

मृत्युंजय की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई चकिया के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

बताया जाता है कि मृत्युंजय गुप्ता शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई मुगलसराय स्थित एक कॉन्वेंट विद्यालय से उत्कृष्ट अंकों के साथ पूरी की। इसके बाद पहले ही प्रयास में इंजीनियरिंग की प्रतिष्ठित परीक्षा जेईई एडवांस उत्तीर्ण कर देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में कंप्यूटर साइंस शाखा से बीटेक में प्रवेश प्राप्त किया।

बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद मृत्युंजय ने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और कड़ी मेहनत व लगन से तैयारी करते हुए यूपीएससी परीक्षा में 726वीं रैंक हासिल की। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है।

इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक पूरी निष्ठा से विद्यालयों में बच्चों को शिक्षित करते हैं और यही कारण है कि उनके अपने परिवारों में भी सफलता की नई कहानियां लिखी जा रही हैं। उन्होंने मृत्युंजय को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

इस दौरान अजय कुमार गुप्ता, राजेश पटेल, गजानंद यादव, दास चरण, मनोज मौर्य, बाबूलाल, अनिल प्रताप यादव, प्रभात रंजन, संदीप कुमार, अजीत पटेल, अकाउंटेंट कृष्णा चौहान, महेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, शिव कुमार, अमित मौर्य, राजेश विश्वकर्मा समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे और सभी ने मृत्युंजय को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं