चकिया में शिक्षकों ने मनाया होली मिलन समारोह, एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

चकिया में शिक्षकों ने मनाया होली मिलन समारोह, एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

चकिया/चंदौली। जनपद चंदौली के चकिया नगर में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई चकिया के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षकों ने एकत्र होकर होली पर्व की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय चकिया प्रथम परिसर में किया गया। समारोह के दौरान शिक्षकों ने एक-दूसरे पर गुलाल लगाते हुए और फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर होली पर्व की बधाई दी। पूरे माहौल में आपसी भाईचारे, सौहार्द और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

होली मिलन के दौरान शिक्षकों ने यह भी संकल्प लिया कि परिषदीय विद्यालयों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी शिक्षक मिलकर कार्य करेंगे और बेसिक शिक्षा को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व हमें नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान के माध्यम से विद्यालयों में रंग भरने का कार्य कर रहे हैं और शिक्षा के जरिए पूरे प्रदेश में उजाला फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

समारोह में शिक्षक नेता राजेश पटेल, जितेंद्र राम, अशोक प्रजापति, अनिल यादव, अमन सिंह, रोशन मौर्य, जय प्रकाश चौहान, दीनानाथ सरोज, दास चरण यादव, हेमंत किरण, सुरेश गुप्ता, अतुल जायसवाल, गजानंद यादव, प्रभात श्रीवास्तव, मनोज मौर्य, अमित कुमार, अनिल प्रताप यादव, अजीत पटेल, संदीप मौर्य और राजेश विश्वकर्मा समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।