भारत के औद्योगिक इतिहास में ऐतिहासिक दिन: पहला सेमीकंडक्टर प्लांट राष्ट्र को समर्पित

भारत के औद्योगिक इतिहास में ऐतिहासिक दिन: पहला सेमीकंडक्टर प्लांट राष्ट्र को समर्पित

गुजरात को रेलवे क्षेत्र में रिकॉर्ड ₹17,366 करोड़ का बजट का आवंटन

रेल,सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 28 फरवरी और 01 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा किया।

गांधीनगर कैपिटल में आयोजित गुजरात सेमीकंडक्टर कॉन्फ्रेंस 2026 में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल भारत के औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया। देश के समक्ष भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग स्थापित करने का जो संकल्प रखा गया था, वह आज साकार हुआ है।

यह केवल शुरुआत है। स्वीकृत 10 सेमीकंडक्टर प्लांट्स में से चार का उद्घाटन एवं उत्पादन वर्ष 2026 में प्रस्तावित है, जिनमें से एक का शुभारंभ हो चुका है और तीन अन्य इस वर्ष प्रारंभ होंगे। अन्य परियोजनाओं पर भी तीव्र गति से कार्य प्रगति पर है।

धोलेरा में टाटा फैब सहित गुजरात में विकसित हो रहा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम देश के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। इस दिशा में गुजरात सरकार के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों के लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

गुजरात में रेलवे विकास को रिकॉर्ड बजट, अभूतपूर्व निवेश

रेलवे क्षेत्र में भी गुजरात को इस वर्ष रिकॉर्ड 17,366 करोड़ रुपये का बजट प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009?14 के दौरान राज्य को मात्र 589 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट मिलता था।

वर्तमान में गुजरात में कुल 1,28,748 करोड़ रुपये के रेलवे निवेश पर कार्य जारी है। राज्य के 87 रेलवे स्टेशनों का व्यापक पुनर्विकास किया जा रहा है, जिनमें से 21 स्टेशन पूर्ण हो चुके हैं। अहमदाबाद, साबरमती, सूरत, उधना और सोमनाथ सहित अनेक स्टेशनों पर तीव्र गति से कार्य प्रगति पर है।

बुलेट ट्रेन परियोजना में तीव्र प्रगति, 2027 में संचालन लक्ष्य

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना में भी उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। परियोजना पूर्ण होने पर मुंबई से अहमदाबाद के बीच यात्रा मात्र 1 घंटा 57 मिनट में संभव होगी तथा ट्रेन की अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटा होगी।

हाल ही में जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रतिनिधियों ने परियोजना का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, माननीय प्रधानमंत्री द्वारा सात नई बुलेट ट्रेन परियोजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

समग्र रूप से, सेमीकंडक्टर, रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश तीव्र गति से प्रगति कर रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।