साबरमती स्टेशन पर रिडवलपमेंट कार्य के संबंध में ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित

साबरमती स्टेशन पर रिडवलपमेंट कार्य के संबंध में ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित

अहमदाबाद मंडल के साबरमती स्टेशन पर रिडवलपमेंट कार्य के संबंध में प्लेटफॉर्म नं. 01 पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु 27-28 फरवरी 2026 को ब्लॉक लिया गया है। जिसके कारण कुछ पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रहेगी। जिसका विवरण निम्नानुसार है.

आंशिक निरस्त ट्रेन

27 फरवरी 2026 की ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस आबूरोड-साबरमती के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

28 फरवरी 2026 की ट्रेन संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस साबरमती-आबूरोड के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

पूर्णत: निरस्त ट्रेनें

27 फरवरी 2026 की ट्रेन संख्या 79435/79436 साबरमती-पाटन-साबरमती डेमू रद्द रहेगी।

27 फरवरी 2026 की ट्रेन संख्या 69249/69250 साबरमती-कटोसन रोड-साबरमती मेमू रद्द रहेगी।