साबरमती–दानापुर के मध्य होली स्पेशल ट्रेन का संचालन

आगामी होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा उनकी सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा साबरमती एवं दानापुर के मध्य विशेष किराये पर होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है।

ट्रेन संख्या 09427/09428 साबरमती?दानापुर?साबरमती स्पेशल (विशेष किराये पर) (02 ट्रिप)

ट्रेन संख्या 09427 (साबरमती?दानापुर स्पेशल)

दिनांक 01 मार्च, 2026 (रविवार) को साबरमती से प्रातः 08.50 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन (सोमवार) 17.30 बजे दानापुर पहुँचेगी।

ट्रेन संख्या 09428 (दानापुर?साबरमती स्पेशल)

दिनांक 02 मार्च, 2026 (सोमवार) को दानापुर से रात्रि 22.40 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन (बुधवार) प्रातः 06.45 बजे साबरमती पहुँचेगी।

मार्ग एवं ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर ठहरेगी।

आरक्षण

ट्रेन संख्या 09427 की बुकिंग तत्काल प्रभाव से सभी यात्री आरक्षण केन्द्रों तथा आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट पर प्रारंभ कर दी गई है।