पुरी-श्रीगंगानगर-पुरी रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

पुरी-श्रीगंगानगर-पुरी रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

रेलवे द्वारा खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 07 व 08 पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलेसवाएं प्रभावित रहेगी

आंशिक रद्द रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 20472, पुरी- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 18.03.26, 25.03.26, 01.04.26, 08.04.26, 15.04.26, 22.04.26, 29.04.26 06.05.26 व 13.05.26 को पुरी के स्थान पर बीर पुरूषोत्तमपुर स्टेशन से संचालित होगी अर्थात पुरी- बीर पुरूषोत्तमपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.

2. गाडी संख्या 20471, श्रीगंगानगर - पुरी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 15.03.26, 22.03.26, 29.03.26, 05.04.26, 12.04.26, 19.04.26, 26.04.26, 03.05.26 व 10.05.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह वह बीर पुरूषोत्तमपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी अर्थात बीर पुरूषोत्तमपुर- पुरी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।