पुलिस अधीक्षक ने यूपी 112 के पुलिस कर्मियों को कराई ड्रिल।

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी-112 की गाड़ियों (पीआरवी) को चेक किया गया तथा उनके चालकों से गाड़ी की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही पीआरवी पर उपलब्ध जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता की जांच की गई और आपात स्थिति में उनके प्रयोग से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। सभी पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के सही रख-रखाव एवं प्रयोग के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में स्थित परिवहन शाखा, भोजनालय, आरटीसी बैरक, आरटीसी भोजनालय, क्वाटरगार्ड, कम्पोजिट कन्ट्रोल रूम, वात्सल्य कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।