पीलीभीत में अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने सपा जिला उपाध्यक्ष एवं भट्ठा मालिक मखदूम खान पर मजदूरों को बंधक बनाकर मजदूरी का कार्य कराने एवं मारपीट किये जाने का गंभ

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920


पीलीभीत में अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने सपा जिला उपाध्यक्ष एवं भट्ठा मालिक मखदूम खान पर मजदूरों को बंधक बनाकर मजदूरी का कार्य कराने एवं मारपीट किये जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

बहीं पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष एवं भट्ठा मालिक मखदूम खान की गिरफ्तारी के बाद सपा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर माननीया महामहिम राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को दिया गया ज्ञापन।

सपा पदाधिकारी के द्वारा महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में पीलीभीत जिला प्रशासन ब तहसीलों के उप जिलाधिकारीयों द्वारा समाजवादी पदाधिकारीयों के साथ हो रहे उत्पीड़न के संबंध में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन सोपा गया है।

ज्ञापन में विस्तार पूर्वक बताया गया है सपा उपाध्यक्ष मखदूम खान को उप जिलाधिकारी अमरिया के द्वारा झूठे मुकदमे में रात्रि को नियम विरुद्ध तरीके से जेल भेज दिया गया है।

ज्ञापन में आगे बताया गया है माननीय उच्चतम न्यायालय का स्पष्ट निर्देश है कि अधिकतम सजा अवधि 7 वर्ष होने पर किसी भी व्यक्ति को जेल नहीं भेजा जा सकता।सपा जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान को जेल भेजना उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का खुला उल्लंघन है।

सपा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने ज्ञापन में आगे बताया है पीलीभीत भाजपा एवं मंत्री के दबाव में जबरदस्ती समझौता होने के उपरांत भी जमानत तस्दीक कराने के नाम पर जेल भेजा गया है।

समाजवादी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने इसमें अपनी निंदा प्रकट की है।

वहीं सपा जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान पर गंभीर आरोप अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा के द्वारा लगाए गए हैं।

अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को ज्ञापन भेज कर बताया गया है मखदूम खान जो समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष है और दबंग किस्म का व्यक्ति है,इसके द्वारा हिंदू मजदूरों को बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही थी और उसके साथ मारपीट भी करता है।

जिला प्रशासन के द्वारा इस मामले में सिर्फ 151 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है जिससे मजदूरों में भय का माहौल बना हुआ है।

पंकज शर्मा के द्वारा दिए गए ज्ञापन में आगे बताया गया है अखिल भारत हिंदू महासभा हमारा संगठन आपको अवगत कराना चाहता है कि अमरिया क्षेत्र में एक वर्ग विशेष समुदाय के ही भट्टे संचालित होते हैं।

बहीं सपा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा और पंडित पंकज शर्मा के द्वारा ज्ञापन दिए जाने से राजनीतिक गलियारे में हलचल मची हुई है।