पीलीभीत में सपा नेता मखदूम खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार।भट्टे पर फुकाई का कार्य करने वाले मजदूर मिथुन के साथ भट्ठा मालिक एवं सपा उपाध्यक्ष मखदूम खान की मामूली कहासुनी हो गयी।मजदूर मिथुन की

राजेश गुप्ता
लोकेशन/अमरिया पीलीभीत
मो 9719672920

बड़ी खबर

पीलीभीत में सपा नेता मखदूम खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अमरिया पुलिस ने सपा उपाध्यक्ष एवं भट्टा मालिक मखदूम खान को किया गिरफ्तार।

भट्टे पर फुकाई का कार्य करने वाले मजदूर मिथुन के साथ भट्ठा मालिक और सपा उपाध्यक्ष मखदूम खान की मामूली कहासुनी हो गयी।

मजदूर मिथुन की शिकायत पर अमरिया पुलिस ने मखदूम खान को हिरासत में लिया।

बताया जा रहा है दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद भी सपा नेता मखदूम खान का शांति भंग में चालान किया गया है।

गिरफ्तार मखदूम खान के भाई के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद देर रात तक भाई मखदूम खान को जमानत नहीं मिल पाई है।

मौके पर उप जिलाधिकारी तहसील अमरिया मयंक गोस्वामी सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल उपस्थित है।

मामला क्षेत्र में बना चर्चा का विषय।

पीलीभीत जनपद में थाना अमरिया क्षेत्र का मामला।