ग्राम पंचायत में सरकारी धन को लगाया ठिकाने ग्रामीणों ने की शिकायत

ग्राम पंचायत ईटारोड़ा में भारी भ्रष्टाचार सरकारी धन का किया वंदरवाट।

पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईटारोड़ा में प्रधान एवं सचिव के द्वारा भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया। ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान रशिदा वेगम के पति ग्राम पंचायत का काम देखते हैं इन्होंने सरकारी धन को ठिकाने लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और इनका साथ भी वाखुवी पंचायत सचिव द्वारा दिया गया।साथ निभाना साथिया की तरह दोनों लोगों ने गांव के विकास के लिए आए पैसे को ठिकाने लगा दिया। गांव के ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी सहित आला अधिकारियों से कई वार शिकायतें की परंतु भ्रष्टाचार के चलते कही कुछ नहीं हुआ गांव निवासी कृष्ण कुमार ने शपथपत्र पर शिकायत दर्ज कराई तो जांच टीम गठित होकर जांच करने पहुंची परंतु आज तक जांच की रिपोर्ट नही पता चल पाई वही भ्रष्टाचार की वात करें तो नियमों आदेशों और ग्राम के डेवलपमेंट प्रोग्राम में सेंध लगाकर केवल और पैसे का वंदरवाट कर लिया। ग्राम पंचायत में हिंद सोलर की फर्म पर 47000 से अधिक का भुगतान फर्नीचर के लिए लगाया गया।वही गांव में सफाई कर्मचारी के होते हुए लगभग 45000 से अधिक धन साफ सफाई पर निकाला गया।50000 से अधिक कीमत के सोलर कैमरा लगवा दिए गए जवकि कार्य-योजना में कही इसका जिक्र नहीं और न ही कार्य आईडी। सामुदायिक शौचालय निर्माण को ज्यादा समय भी नहीं वीता और शौचालय निर्माण के नाम पर भी पैसा निकलना शुरू हो गया।