शिव कुटिया आश्रम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर 15 फरवरी को होगें महन्त स्वामी लोकेशानन्द गिरि के सान्निध्य में रुद्राभिषेक, सुन्दरकाण्ड पाठ, हवन व भण्डारे सहित विविध धार्मिक आयोजन

श्रीगंगानगर के उपखण्ड श्रीकरणपुर में श्री प्राचीन सन्यास आश्रम (शिव कुटिया) बाबा विश्वनाथ शिव, शनि एवं दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 15 फरवरी 2026 रविवार को किया जाएगा। आयोजन श्री श्री 1008 श्री महन्त स्वामी लोकेशानन्द गिरि जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न होगा।

कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी रविवार रात्रि 8 बजे से रुद्राभिषेक की चार पूजाएं आयोजित होंगी। वहीं 16 फरवरी सोमवार को प्रातः 9:15 बजे श्री सुन्दरकाण्ड पाठ, 10 बजे हवन तथा 10:15 बजे महिला सत्संग कीर्तन होगा। दोपहर 12:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भण्डारे की व्यवस्था रखी गई है।

कीर्तन मंडली में श्याम शर्मा (जम्मू वाले) एवं भवानी शंकर मिर्जावाली मेरठ एंड पार्टी भजन प्रस्तुत करेंगे। इस शुभ अवसर पर पूज्य संत चरण एवं आचार्य श्याम सुन्दर शर्मा सहित अन्य सहयोगी ब्राह्मण पूजन में सहभागिता करेंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने का आह्वान किया है।