विशेष प्री लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन, 720 में से 15 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न ऋण खातों से संबंधित विशेष प्री लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति सचिव शुभम कुमार ने बताया कि विशेष लोक अदालत बैंच अध्यक्ष एसीजेएम मुकुल गहलोत और बैंच सदस्य अधिवक्ता जसकरण गोदारा ने बैंक के ऋण खातों से संबंधित प्रकरणों को समझाइश व सुलह वार्ता कर ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों को सुलटाया।

बैंक के 720 प्रकरण रखे गए....

लोक अदालत में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया श्रीकरणपुर क्षेत्र के बैंक प्रबंधक, व अन्य कर्मचारी व परिवादी मौजूद थे। लोक अदालत में बैंको के कुल 720 प्रकरण रखे गए थे, जिनमें कुल 15 प्रकरणों के निस्तारण से 9421000 के अवार्ड पारित किए गए।

बैंक और ग्राहकों के बीच समझौता....

लोक अदालत का उद्देश्य बैंक और ग्राहकों के बीच समझौता करवाना और विवादों का निपटारा करना है। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे और उन्होंने लोक अदालत की प्रक्रिया में भाग लिया।