तेज रफ्तार का कहर, स्विफ्ट डिजायर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, युवक का टूटा पैर

श्रीगंगानगर की रावला मंडी में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विजय पुत्र संतराम निवासी 5 DOL गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ परित्म पुत्र रामप्रताप भी घायल हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विजय का पैर टूट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर राकेश गहन ने विजय की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बीकानेर रेफर कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली और सख्त कार्रवाई की मांग उठी है।

लोगों का कहना है कि अगर समय रहते यातायात नियमों की सख्ती नहीं हुई तो ऐसे हादसे लगातार होते रहेंगे।