संत आसा राम बापू के देश व्यापी आह्वान पर मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में संत आसाराम बापू के देशव्यापी अभियान के अंतर्गत 14 फरवरी को विश्व प्रेम दिवस के स्थान पर मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने की भावना के अनुरूप श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा एक निजी स्कूल में मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

माता-पिता की पूजा अर्चना....

इस कार्यक्रम में माता-पिता व अभिभावकों के अलावा स्टाफ की भी बच्चों ने पूजा अर्चना की। इस दौरान अभिभावक, स्टाफ व बच्चे भावविभोर हो गए और उनकी आंखों में आंसू बहने लगे।

माता-पिता का सम्मान करने का संकल्प....

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि अब हम कभी भी अपने माता पिता का मन नहीं दुखाएंगे और उनकी आज्ञा का पालन करेंगे। सभी ने कार्यक्रम की तहदिल से सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता की उपस्थिति....

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गजसिंहपुर से परमानंद डिग्री कॉलेज के प्राचार्य मूलचंद भारद्वाज व उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक इंद्र चंद मित्तल व प्रभारी राजेश मूंदड़ा, नारायण मित्तल, काजल, सुनीता मित्तल आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।