ट्रैफिक पुलिस ने रूपापुर चीनी मिल ने सड़क सुरक्षा पर किसानों को किया जागरूक

ट्रैफिक पुलिस ने रूपापुर चीनी मिल ने सड़क सुरक्षा पर किसानों को किया जागरूक

रूपापुर हरदोई/डीसीएम श्रीराम लि. शुगर यूनिट रूपापुर में रूपापुर चौकी इंचार्ज शिवशंकर मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के बीच इलाकाई किसानों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया जागरूकता अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना था। अभियान के तहत ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर (रेडियम टेप) लगवाए गए, ड्राइवरों को तेज गति न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा रात में लाइट का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए पुलिस अधिकारियों ने किसानों को यातायात नियमों का पालन करने और लापरवाही से गाड़ी न चलाने की सलाह दी।उद्देश्य: गन्ना पेराई सीजन के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना और ग्रामीण सड़कों पर हादसों में कमी लाना इस मौके पर रूपापुर चौकी इंचार्ज शिवशंकर मिश्रा कांस्टेबल विवेक त्यागी, एच आर हेड अनुराग तोमर,सिक्योरिटी हेड पुष्पेंद्र सिंह,कांस्टेबल कृष्ण कुमार,कांस्टेबल रमन कुमार के साथ भारी संख्या में किसान मौजूद रहे