चंदौली: जनपद में एक बार फिर एसपी आदित्य ने चलाया तबदला एक्सप्रेस, तीन थानों के प्रभारी बदले

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय�

Chandauli : जनपद में एसपी आदित्य लाग्हे ने कानून व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त रखने के लिए लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला अभियान शुरू कर दिया है। एक जगह से हटाकर दूसरी जगह पर तैनाती दी जा रही है, जिससे सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

इसी क्रम में गुरुवार को डायल 112 सहित तीन थानों के प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया। सदर कोतवाली का कमान पीआरओ विजय बहादुर सिंह को सौंपा गया है।वहीं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय सिंह को डायल 112 का प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा डायल 112 के प्रभारी को हटाकर पुनः विवेचना सेल भेज दिया गया है। साथ ही सकलडीहा प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव को धीना थाना प्रभारी बनाया गया है तथा धीना थाना प्रभारी भूपेश निषाद को सकलडीहा भेजा गया है।पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इन तबादलों से जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।