बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें,बर्फीली हवा से कड़ाके की ठंड

बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें,बर्फीली हवा से कड़ाके की ठंड

#Hardoi

एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने ठिठुराना शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह बर्फीली हवा से लोगों को कड़ाके की सर्दी सहन करनी पड़ी। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर होने से बारिश का सिस्टम सक्रिय हो गया है। इसके चलते कई स्थानो पर बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। इससे सर्दी बेतहाशा बढ़ गई।

दृश्यता घटी...

आज मौसम में बदलाव व कड़ाके की सर्दी में भास्कर भी बादलों में छिपे रहे। हर तरफ धुंध छा गई। कोहरे से दृश्यता घटी है। इससे आने जाने वालो को परेशान होना पड़ रहा है। रोजमर्रा के कामकाज से सुबह घरों से निकलने वाले कड़ाके की सर्दी से परेशान हुए। खासतौर पर स्कूल जाने वाले मासूम ठिठुरते हुए परिजनों के साथ स्कूल बस या अन्य वाहन का इंतजार करते दिखे।