हेड साहब ने न्याय मांगने गए पीड़ित परिवार पर ही दर्ज कर दी थी फर्जी एफआईआर!

हेड साहब और एक दबंग प्रधान की मोहब्बत ? काला सच!

खाकी' का 'खादी' को सलाम,मान न मान मैं तेरा मेहमान ..??

हेड साहब ने न्याय मांगने गए पीड़ित परिवार पर ही दर्ज कर दी थी फर्जी एफआईआर!

महिला अधिवक्ता ?पति की पिटाई से उबाल....

प्रधान समेत कई नामजद,कोतवाल पर गिरी निलंबन की गाज

#हरदोई:
कानून की रखवाली करने वाली वर्दी जब खुद ही दागदार हो जाए, तो आमजन का भरोसा डगमगाना लाजमी है।

यह मोहब्बत किसी लैला-मजनू की नहीं,बल्कि कछौना थाने के हेड'साहब' और एक दबंग 'प्रधान' की थी ।एक ऐसा काला सच,जिसने खाकी की आबरू को ही सरेराह नीलाम कर दिया।

कछौना कोतवाली क्षेत्र में कानून को खुलेआम चुनौती देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला अधिवक्ता और उनके पति को ग्राम प्रधान व उसके समर्थकों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने की घटना ने पूरे जनपद को हिला कर रख दिया।

दबंगई इस कदर हावी रही कि हमलावरों ने कानून, महिला सम्मान और अधिवक्ता पेशे?तीनों को पैरों तले रौंदने का काम किया। कछौना हेड साहब ने सोशल मीडिया पर वॉयरल वीडियो की सत्यता की जाँच न कर,पीड़ित की मदद के बजाय,उल्टा पीड़ित परिवार पर ही फर्जी एफआईआर दर्ज कर दी थी !

मामले ने जब तूल पकड़ा तो इस "नाजायज मेहमानबाजी" की गूंज जब जनपद कप्तान #अशोक_कुमार"मीणा" के कानों तक पहुंची,तो हेड साहब कछौना निर्भय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई ।
और पीड़िता द्वारा की गई शिकायत पर दर्जनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वर्दी पर उठे सवाल-

इस घटना ने पुलिस विभाग की छवि और वर्दी की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है जब रक्षक ही महिलाओं को असुरक्षित महसूस कराने पर तुल जाए, तो आम जनता पुलिस पर कैसे भरोसा करे?

#HardoiPolice #MYogiAdityanath