जेकेएसएस कार्यालय गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

पीलीभीत। तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम जमुनिया खास सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ जेकेएसएस के रजिस्टर्ड कार्यालय पर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रातः नौ बजे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं आरएमजे किसान इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय गान एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को बैच लगाकर सम्मानित किया तथा जेकेएसएस के पदाधिकारियों नें एक दर्जन से ज्यादा विद्यार्थियों को जन कल्याण सुरक्षा संघ का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने देश के क्रांतिकारीयों स्वतंत्रता सेनानीयों महापुरुषों को नमन करते हुए 77वें गणतंत्र की देशवासियों को शुभकामनाएं दी अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारे देश के महापुरुषों ने हमें विश्व का सबसे लंबा लिखित भारतीय संविधान दिया जिससे हम सबको नागरिकों के मौलिक अधिकारों की जानकारी प्राप्त हुई और हम सबको समानता का अधिकार स्वतंत्रता का अधिकार शोषण के विरुद्ध अधिकार धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार और शिक्षा संबंधी अधिकार संवैधानिक उपचारों का अधिकार सहित मौलिक कर्तव्यों की जानकारी हुई जिससे समाज आज हर क्षेत्र में विकास कर रहा है हमारे देश का जब संविधान नहीं था तो हम लोग स्वतंत्र रूप से कोई भी कार्य करने में सक्षम नहीं थे इसलिए सभी को राष्ट्रीय ग्रंथ भारतीय संविधान को पढ़कर समाज को जागरूक करना चाहिए एड. रामसनेही भास्कर जिलाउपाध्यक्ष बीजेपी नें संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजों के द्वारा हमारा उत्पीड़न किया जाता था हमसे जबरदस्ती काम करवाया जाता था हमको उसकी पूरी मजदूरी नहीं दी जाती थी शिक्षा नहीं दी जाती थी हमको समय से खाना नहीं दिया जाता था कपड़े नहीं दिए जाते थे खून निकलवा कर बेच लिया जाता था अंग्रेजो के द्वारा हमारे पूर्वजों का तरह-तरह से अपमान किया जाता था उनको प्रताड़ित किया जाता था हमारे पूर्वजों नें क्रांतिकारीयों नें हर जुल्म को सहते हुए अपनी जान देकर देश को आजाद कराया और हमारे महापुरूषों ने संविधान की रचना की जिससे आज हमको स्वतंत्र अधिकार मिला है कार्यक्रम में मुख्यरूप से राय सिंह यादव मंडल कार्यकारिणी सदस्य बरेली बृजेश सिंह जिला सचिव राजेश मौर्य जिला कार्यकारणी सदस्य कमल राठौर तहसील उपाध्यक्ष कलीनगर भूपराम पासवान तहसील सचिव कलीनगर विशाल यादव तहसील सोशल मीडिया प्रभारी कलीनगर ध्रुव सिंह तहसील व्यवस्थापक कलीनगर प्रज्ञाशील तहसील सचिव कलीनगर शिवा श्री यादव ग्राम अध्यक्ष ढकिया केसरपुर संजीव कुमार पासवान ग्राम उपाध्यक्ष खासपुर कृष्ण पाल पासवान ग्राम उपाध्यक्ष जमुनिया खास मोहम्मद सलमान रामसनेही भास्कर एडवोकेट बाबूराम वर्मा सचिव बी पैक्स जमुनियां जयवीर सिंह बी पैक्स जमुनियां लेखराज यादव पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष बी पैक्स जमुनियां शेर सिंह ग्राम पंचायत सदस्य राम औतार वर्मा ग्राम पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र जोशी ग्राम पंचायत सदस्य जमुना प्रसाद पासवान पूर्व बीडीसी ज्वाला प्रसाद राठौर पूर्व बीडीसी यश कुमार शर्मा सतवीर शर्मा मंगली प्रसाद यादव धीरज यादव आयुष यादव प्रदीप कश्यप सहित आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन भूतपूर्व बीडीसी सदस्य विष्णु दयाल पासवान ने किया।