निजी वाहनों का उपयोग कम कर लोक परिवहन को बढ़ावा दें*

*निजी वाहनों का उपयोग कम कर लोक परिवहन को बढ़ावा दें*

#Hardoi�
शहर में आज भी सबसे बड़ी और ज्वलंत समस्या यातायात को लेकर बनी हुई है। विडंबना यह है कि यहां आने वाले सभी शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी यातायात व्यवस्था सुधारने को अपनी पहली चुनौती मानते आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक यातायात का ढर्रा जस का तस बना हुआ है।

शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि बस सेवाओं अर्थात लोक परिवहन को बढ़ावा दिया जाए,पैदल और साइकिल पर चलने वालों के लिए सुरक्षित मार्ग और क्रॉसिंग बनाएं तथा निजी वाहनों का उपयोग कम किया जाए।�

*शहर में वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा है। इस लंबे ट्रैफिक को सुधारने के लिए ईमानदार प्रयास होना चाहिए। यातायात सुधारने के लिए हमें सामूहिक जिम्मेदारी की भावना बनाना होगी।*

#HardoiPolice