बी आर अंबेडकर शिक्षण चंदलाई में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

पाली सिटी माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली के निर्देशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति सोजत के आदेशानुसार शनिवार को पीएलवी सोहन लाल मेघवाल दारा बी आर अंबेडकर शिक्षण चंदलाई में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया इस अवसर पर पीएलवी ने बाल विवाह निषेध अभियान के अंतर्गत प्रतिभागियों को बताया गया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है जो बच्चों के स्वास्थ्य शिक्षा और भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 की प्रमुख धाराओं की जानकारी दी और समाज में इसकी रोकथाम हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही बाल विवाह की सूचना देने के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन एवं विधिक सहायता संसाधनों के बारे में भी जानकारी साझा करते हुए कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकार एवं लैंगिक उत्पीड़न के प्रति उपलब्ध कानूनी प्रावधानों, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार साइबर अपराध सहित नालसा पोर्टल और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 नवीन नालसा स्कीम जैसे नालसा संवाद स्कीम नालसा जागृति स्कीम नालसा डॉअन स्कीम नालसा साथी अभियान भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिकता संहिता भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 एवं मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना आरटीआई एक्ट सहित अन्य विधिक कार्यक्रमों जैसे रिस्टोरिंग द युथ अभियान निशुल्क विधिक सहायता मध्यस्थता एवं लोक अदालत प्रक्रिया नवीन नालसा स्कीम न्याय आपके द्वार अभियान आदि की जानकारी दी। इस कार्यक्रम लक्षणराम राजेश्वर कुमार जीता राम लगभग 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया।