कासगंज की दीक्षा गुप्ता को केजीएमयू दीक्षांत में गोल्ड मेडल

कासगंज। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के दीक्षांत समारोह में कासगंज जिले की डॉ. दीक्षा गुप्ता को एमडी (फार्माकोलॉजी) परीक्षा 2025 में सबसे अधिक अंक लाने पर लेट डॉ. बी.एन. धवन गोल्ड मेडल दिया गया। यह पुरस्कार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदान किया। समारोह में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।

डॉ. दीक्षा गुप्ता कासगंज जिले के सिढपुरा क्षेत्र के डॉ. प्रकाश गुप्ता की बेटी हैं। उनका परिवार वर्तमान में राज कोल्ड स्टोर के सामने श्री गणेश कॉलोनी में रहता है। इस उपलब्धि से परिवार और जनपद में खुशी का माहौल है।

नगर के लोगों, व्यापार मंडल, वरिष्ठ चिकित्सकों और अखिल भारतीय वैश्य महासभा के पदाधिकारियों ने इस पर बधाई दी। इनमें डॉक्टर ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर पवन साहू, डॉक्टर लाइक अली, भाजपा नेता दिनकर राव चतुर्वेदी, अनीता उपाध्याय, नवल कुलश्रेष्ठ, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुरेश बार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष जितेंद्र बार्ष्णेय, महामंत्री डॉक्टर मोहम्मद फारूक, विनय राज पन्नू, युवा महामंत्री अमित बार्ष्णेय, रामानन्दन बार्ष्णेय और युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. विकास गुप्ता शामिल हैं।