किसान पाठशाला में प्राकृतिक खेती करने की दी सलाह

देवरिया। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत विक्रमपुर बांसपार के हाटा टोला पर कृषि विभाग द्वारा दो दिवसीय किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि स्वदेशी गोपालन के माध्यम से प्राकृतिक खेती करने की आवश्यकता है। पाठशाला के माध्यम से किसानों को कृषि तकनीकी की जानकारी दी जा रही है। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से साहीवाल एवं गिर नस्ल की बछिया पैदा करने वाले सीमेन का प्रयोग करने की सलाह दी। एडीओ कृषि यादवेन्द्र कुमार यादव ने कृषि योजनाओं को विस्तार से बताया एवं बीज शोधन के बारे में जानकारी दी। एटीएम अनिल कुमार सिंह ने फार्मर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराने के लिए प्रेरित किया। ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव समेत अनेक किसानों ने पाठशाला का लाभ लिया।