किसान पाठशाला का हुआ आयोजन, योजनाओं की दी गई जानकारी

देवरिया। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम बलुआ में दो दिवसीय किसान पाठशाला का आयोजन पंचायत भवन में किया गया। किसान पाठशाला के प्रथम दिन भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों को पाठशाला के माध्यम से कृषि संबंधी विभिन्न जानकारी दी जा रही है जिसका लाभ किसानों को लेना चाहिए। सभी किसानो को प्राकृतिक खेती पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने किसानों को देशी नस्ल को बढ़ाने के लिए नंदबाबा दुग्ध मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना,गो संवर्धन योजना एवं नंदिनी व मिनी नंदिनी योजना के बारे में जानकारी दिया। एडीओ एजी यादवेन्द्र कुमार यादव ने कृषि योजनाओं को विस्तार से बताया। भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार राय ने उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की जानकारी दिया। संजय कुमार सिंह,प्राविधिक सहायक कृषि विभाग ने मंच संचालन किया। किसान पाठशाला में आलोक सिंह, महिमा श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, विजेन्द्र सिंह, विकास मणि त्रिपाठी, मनोज मणि व प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह उपस्थित रहे।