औराचौरी में किसान पाठशाला का आयोजन,दी गई तकनीकी जानकारी

देवरिया। विकासखंड बैतालपुर अंतर्गत ग्राम औराचौरी के पंचायत भवन में दो दिवसीय किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। किसान पाठशाला के दुसरे दिन किसानों को कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी दी गई। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने प्राकृतिक खेती के लिए देशी नस्ल के गौपालन करने की सलाह दिया एवं नंदबाबा दुग्ध मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं को विस्तार से बताया। एडीओ कृषि यादवेन्द्र कुमार यादव ने महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं को विस्तार से बताया।जायद, मक्का,मूंग,उर्द एवं बाजरा उत्पादन के तकनीक को समझाया। एटीएम अनिल सिंह ने कृषि प्रसार में तकनीकी कौशल का महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। ग्राम प्रधान विजय सिंह के साथ वंशराज, अलाउद्दीन,रुदल शर्मा, सतीश सिंह, सोनू यादव, अशोक, अरविन्द आदि समेत अनेक किसानों ने पाठशाला में तकनीकी जानकारी लिया।