अंशुल तिवारी भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने राजगढ़ जिले के युवा कार्यकर्ता अंशुल तिवारी को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें मध्यप्रदेश भाजपा का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिले के कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर पर अहम दायित्व मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा राजगढ़ जिला सह मीडिया प्रभारी पवन पाटीदार, गोपाल गुर्जर, फूल सिंह अहीरवाल एवं नितेश पाटीदार ने भोपाल पहुँचकर अंशुल तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में अंशुल तिवारी पार्टी की नीतियों, सरकार की उपलब्धियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति से भाजपा की मीडिया रणनीति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है, वहीं युवाओं के बीच पार्टी का संदेश और अधिक सशक्त रूप से पहुँचेगा।उनकी इस उपलब्धि पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।