एटा: भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने दिल्ली के लाखन सिंह यादव को बनाया भाकियू भानू का प्रदेश महासचिव।

*एटा: भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने दिल्ली के लाखन सिंह यादव को बनाया भाकियू भानू का प्रदेश महासचिव।*

एटा/जलेसर:


दिल्ली के लाखन सिंह यादव जलेसर पहुंचे,

किसान नेता भानु प्रताप सिंह से की मुलाकात;

भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

दिल्ली के लाखन सिंह यादव ने जलेसर पहुंचकर किसान नेता भानु प्रताप सिंह तथा संगठन के मीडिया प्रभारी लखन यादव से भेंट की,

मुलाकात के दौरान विभिन्न किसान मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई,

इस मौके पर लाखन सिंह यादव ने किसान नेता भानु प्रताप सिंह की कार्यशैली और उनके नेतृत्व की खुलकर सराहना की।


मुलाकात के उपरांत भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने लाखन सिंह यादव पर भरोसा जताते हुए,,

उन्हें संगठन में दिल्ली प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंप दी।

संगठन ने उम्मीद जताई है, कि उनके जुड़ने से दिल्ली में किसान यूनियन भानू की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।