एटा/सकरौली: इसौली चौराहे पर तेज़ रफ़्तार कार और बाइक भिडंत में दो युवक घायल, एक का पैर टूटा।

*तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक सवार युवकों में मारी टक्कर, दो युवक घायल।*

*संवाददाता : रमेश जादौन सिटी अपडेट न्यूज़।*

सकरौली/एटा:

जनपद एटा में सकरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एटा टूंडला मार्ग स्थित इसौली चौराहे पर जलेसर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मारुति कार ने दो बाइक सवार �युवकों को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों युवक ग़ंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें बाइक सवार एक युवक की पैर की हड्डी भी टूट गई है। पल्सर बाइक सवार घायल युवकों में सन्नी पुत्र मनोज कुमार निवासी गाँव इसौली थाना सकरौली जनपद एटा एवम अमन पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गाँव मोहनपुर थाना जलेसर जनपद एटा के रहने वाले हैं।�

प्राप्त जानकारी के अनुसार DL9C AS 2875 नंबर की मारुति वैन जलेसर की तरफ से आ रही थी। कार चालक हरेंद्र नागर पुत्र रविंद्र नागर ग्रेटर नोएडा का निवासी है जो जलेसर क्षेत्र में किसी कार्यक्रम में शामिल होने सिकंदरा राव से वापस नोएडा के लिए लौट रहा था कि अचानक इसौली चौराहे पर यह हादसा हो गया। इसौली चौराहे पर टक्कर मारने के दौरान कार चालक भागने की फिराक में था लेकिन इसौली चौराहे पर भीड़ भाड़ के कारण क्षेत्रीय लोगों ने मारुति कार को घेर लियाऔर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज जरानी कलां जितेंद्र तेवतिया मौके पर पहुँच गए और घायलों का इलाज करवाने के लिए निजी वाहन से एफ एच मेडिकल कॉलेज एत्मादपुर के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज करवाने की बात कहते हुए टक्कर मारने वाले कार सवार दोनों घायल युवकों को एफ एच मेडिकल कॉलेज एत्मादपुर लेकर गए हैं और कार चालक ने दोनों युवकों के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट : रमेश जादौन एटा।�