Chandauli News:चकिया नगर में पहुंचे असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने दिया बड़ा बयान, बोले- मेरा पहला घर रामनगर तो दूसरा घर चकिया में बसा है, जानिए और क्या कहा

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया।नगर में असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पद प्राप्त करना राजनीति का अंतिम लक्ष्य नहीं होना चाहिए। राष्ट्रवाद व समाज निर्माण राजनीति का ध्येय होना चाहिए। दायित्व बदलते हैं लेकिन लक्ष्य राष्ट्र व समाज निर्माण ही होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मेरा पहला घर रामनगर में है तो मेरा दूसरा घर चकिया में भी है। उक्त विचार असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 9 विभूति नगर स्थित मां गायत्री मंदिर परिसर में संबोधन के दौरान व्यक्त किया।

इसके पूर्व राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं श्रीराम शर्मा आचार्य के मुख्य द्वार का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लोकार्पण किया।मंदिर परिसर में समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान किया है। पराधीन सुख सपने नाही को अध्याय वाक्य बनाकर श्रीराम शर्मा आचार्य ने यशस्वी व सुंदर भारत के निर्माण का सपना देखा, महिला सशक्तिकरण के तहत उन्होंने बेटी को गायत्री मंत्र पढ़ने का अधिकार दिलाया, गुलामी के चिन्ह से मुक्त करना गुरुदेव का लक्ष्य था सभी बराबर हैं ऐसा उद्देश्य लेकर के उन्होंने विशाल शांतिकुंज गायत्री परिवार की स्थापना की, वर्तमान मोदी सरकार भी इसी का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रही है, अंतरिक्ष से लेकर समुद्र तक रेल से लेकर हवाई जहाज व सड़क मार्ग किसान से लेकर नौजवान तक गरीब से लेकर गांव तक को समृद्ध बनाने का अभियान मोदी सरकार द्वारा सतत किया जा रहा है,सुंदर भारत यशस्वी भारत मजबूत भारत को बनाने के लिए केंद्र सरकार लगी हुई है। इसका परिणाम है कि आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है, अगला लक्ष्य तीसरी अर्थव्यवस्था बनना है।

लक्ष्मण आचार्य ने भारत को विश्व गुरु के रूप में पुनः स्थापित करने का आह्वान करते हुए लोगों से समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने को प्रेरित किया। असम राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने मुख्य द्वार का अनावरण किया। गायत्री मंदिर के लोगों द्वारा स्वास्तिक वचन वेद पाठ करके उनके धार्मिक रीति से उनका स्वागत किया।
श्री आचार्य ने मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन भी किया।इस दौरान विधायक कैलाश आचार्य, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, उमाशंकर सिंह,अभिषेक मिश्रा, राघवेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह, सारांश केसरी, सभासद रवि गुप्ता केसरी नंदन,सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अशोक कुमार द्विवेदी ने किया।

*भाजपा जिला उपाध्यक्ष के भाई की हत्या पर भी प्रकट किया शोक*
भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर प्रदीप मौर्या के भाई संतोष मौर्य की विगत दिनों नृशंस हत्या पर राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने उनके तिलौरी स्थित आवास पर पहुंचकर शोक जताया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत संतोष मौर्य के पिता मां पत्नी और भाइयों को इस दुख की कठिन घड़ी में धैर्य बनाए रखने को कहा, और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर विधायक कैलाश आचार्य एसडीम विनय कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह कोतवाल अर्जुन सिंह सीओ रघुराज,सीओ स्नेहा तिवारी, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान संजय मौर्य, जिला पंचायत सदस्य दीपक पासवान, तमाम लोग मौजूद थे।