किसान सभा की बैठक में किसानों व मजदूरों की समस्याओं पर हुई चर्चा

आज किसान कांग्रेस रामपुर बुशहर की विशेष बैठक रामपुर बुशहर में आयोजित की गई। बैठक किसान कांग्रेस रामपुर बुशहर के अध्यक्ष राकेश साहनी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जिला शिमला की जिला अध्यक्षा ममता ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में किसान सभा के पदाधिकारी और सदस्य की उपस्थिति लगभग शत प्रतिशत रही। बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के अध्यक्ष राकेश साहनी ने कहा कि आज की बैठक को आयोजित करवाने का मुख्य उद्देश्य यह कि आने वाले समय में बुशहर के सभी किसान किसान सभा के सदस्य के रूप में जोड़े जाएंगे और ग्राम किसान कमेटियों का गठन किया जाएगा। किसान सभा रामपुर बुशहर बीमा, आवासीय पट्टे सहित अनेक लड़ाई लड़ेगी। अध्यक्ष साहनी ने कहा कि केंद्र की सरकार में अगर किसी की बदहाल स्थित है तो वह किसानों की है। इसके बाद मजदूर बेरोजगार नौजवानों की है। यह सरकार किसानों को दोगुना दाम देने का दंभ भर कर सरकार में आई लेकिन बेरोजगारों को रोजगार देने व मजदूरों को मजदूरी बढ़ाने की बात करती थी लेकिन आज स्थिति यह है कि इस संबंध में कोई बोलने को तैयार नहीं है। इसके लिए किसानों को संगठित हो कर संघर्ष करना पड़ेगा।

इस बैठक में हिमाचल ओबीसी सेल के उपाध्यक्ष उमेश आर्या, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र खूँद, किसान सेल के सचिव जय सिंह ठाकुर, प्रवीण मेहता, हिम्मत ठाकुर, दुर्गा देव, कृष्ण माजतु , सोढ़ी राम, रमेश मेहता, मनक राज, चंद्र मोहन व अन्य मौजूद रहे।